अयोध्या: राम मंदिर के पास 65.05 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग, 22.76 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में श्री राम मंदिर के पास 65.05 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य पार्किंग बनेगी। शासन के प्रस्ताव पर राज्यपाल ने इसकी स्वीकृति दे दी है। इसी के साथ धर्मार्थ कार्य विभाग ने पहली किश्त के रूप में 22.76 करोड़ रुपये जारी कर दी है।

शासनादेश जारी करके सोमवार को धर्मार्थ कार्य निदेशालय, वाराणसी के निदेशक से कहा गया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के समीप स्थित रामकोट एवं कटरा में मैकेनाइज्ड स्मार्ट पार्किंग के निर्माण के लिए नियोजन विभाग इपीसी मिशन के मुख्य अभियंता (तकनीकी सेल)की ओर से दिए गए आगणन के अनुसार फेज-ए के तहत प्रस्तावित पार्किंग कार्य के लिए पीएफएडी द्वारा मूल्यांकित और व्यय समिति द्वारा अनुमोदित 65 करोड़ 4 लाख 34 हजार रुपये की पहली किश्त 35 फीसदी धनराशि 22 करोड़ 76 लाख 51 हजार 900 अवमुक्त करने की राज्यपाल से स्वीकृति मिली है। शासन से नियमानुसार पार्किंग बनाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ेः CM Yogi ने 647 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- नौजवानों के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़, सिफारिश से अब नहीं बनेगा काम

संबंधित समाचार