मगरमच्छ के हमले से बालक की मौत : पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर, बहराइच, अमृत विचार। जंगल से सटे गोकुलपुर गांव निवासी एक बालक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत गोकुलपुर गांव निवासी शहबान (10) नाले में भैंस नहलाने के लिए गया था। भैंस को नहलाते समय शाहबान पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इसके बाद उसे नाले में खींच ले गया। काफी देर बाद घर न आने पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की।

कपड़ा नाले के निकट देख लोगों को शक हुआ। एक घंटे बाद शव बरामद कर लिया गया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक अमितेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- कासगंज : पूर्व सीएम अखिलेश से मिलने के लिए साइकिल से रवाना हुआ अमांपुर का दीपक

संबंधित समाचार