रामपुर : मेला देखकर लौट रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं को दूसरे समुदाय के युवकों ने घेर कर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आरोपियों की गिरफ्तारी और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

मसवासी/ रामपुर, अमृत विचार : नगर का गुदड़ी मेला देखकर घर लौट रहे दो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बिजारखाता में दूसरे समुदाय के युवकों ने मारपीट की  जिसके बाद हंगामा हो गया। गुस्साए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया। रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। 

सोमवार देर शाम लगभग 10 बजे गांव मोतीपुरा निवासी गौरव पुत्र मिथुन विशाल पुत्र रूप किशोर बाइक से मेला देखकर घर लौट रहे थे। बिजारखाता तिराहे के समीप दूसरे समुदाय के युवकों ने उन्हें रोक लिया। गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी और  हंगामा हो गया। इस मामले की सूचना बजरंग दल के  स्वार प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता को दी। थोड़ी देर में काफी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।  

मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यकरता सड़क के किनारे ही धरने पर बैठ गए। नारेबाजी करने लगे सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी युवकों की गिरफ्तारी और रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर मामले को किसी तरह शांत किया। चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- पत्नी के प्रेमी को जान से मारने के लिए पिकअप चालक ने रची थी साजिश

संबंधित समाचार