पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू में चलाईं गोलियां, BSF का जवान घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार देर रात संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू सीमा पर स्थित भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की लेकिन अभी यह पता नहीं चल सका है कि इससे पाकिस्तान को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘रात करीब दो बजकर 35 मिनट पर सीमा पार से बिना उकसावे के अखनूर इलाके में गोलीबारी की गई, जिसका बीएसएफ ने माकूल जवाब दिया। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया।’’

उन्होंने बताया कि जवान ‘हाई अलर्ट’ पर हैं और अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी 2021 को संघर्ष विराम समझौते को नवीनीकृत किया था और उसके बाद से दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं यदा-कदा ही हुईं हैं। पिछले वर्ष रामगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था। संघर्ष विराम उल्लंघन की कल की यह घटना 18 सितंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले हुई है। केन्द्र शासित प्रदेश में मतदान तीन चरण में होगा। 

ये भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव के लिए ‘आप’ ने जारी की दूसरी और तीसरी सूची, 20 उम्मीदवारों के नाम घोषित

संबंधित समाचार