Kanpur: पापा केक लेकर आना...और हमेशा के लिए बेटी ने छोड़ दिया साथ, पड़ोसी कार चालक ने रौंदा, VIDEO देखकर खड़े हो जाएंगे आपके भी रोंगटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बर्रा सात इलाके का मामला, आरोपी की तलाश जारी

कानपुर, अमृत विचार। पापा... आज मेरा केक खाने का मन है, केक लेकर लेकर जल्दी घर आना। ढाई साल की अनिका ने मंगलवार शाम अपने पिता को फोन कर यह बात कही और फिर बाहर साथियों संग खेलने चली गई। 

ऑटो चालक पिता बेटी की मांग पर हामी भर केक लेकर घर जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसे क्या पता था कि बेटी की जगह उसकी लाश मिलेगी। तेज रफ्तार पड़ोसी कार सवार बच्ची को रौंद कर फरार ह गया। परिजनों ने बच्ची को लेकर हैलट पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बर्रा-7 निवासी अंशुमान सचान के मकान में करीब 10 साल से ऑटो चालक रोहित सिंह पत्नी पूजा सिंह, बेटी परी (5) व अनिका (2.5) के साथ किराए पर रहते है। रोहित ने  बताया कि मंगलवार को उनकी बेटी अनिका ने फोन कर कहा कि पाप आज मेरा केक खाने का मन है, केक लेकर जल्दी घर आना। 

फोन करने के बाद बेटी घर के बाहर साथी बच्चों के साथ खेलने लगी। इस बीच घर से कुछ दूरी पर रहने वाला पड़ोसी आशीष अपनी कार लेकर तेज रफ्तार में निकला और बेटी को रौंदता हुआ फरार हो गया। चीख सुनकर बाहर आए परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया। 

हैलट पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। बर्रा इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि कार आरोपी के नाम है। घटना के बाद से वह फरार है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में बीच हाईवे पर सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप: पुलिस कमिश्नर संग अफसर मौके पर पहुंचे, मृतका की नहीं हो सकी शिनाख्त

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका