Lucknow News: LDA ने की बड़ी कार्रवाई, रेस्त्रां समेत छह व्यावसायिक बिल्डिंगों को किया सील, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। ट्रांसपोर्ट नगर में हरविलाप टॉवर के ढहने के बाद एलडीए ने मानचित्र के विपरीत बनीं बिल्डिंगों पर सख्त शुरू कर दी है। बुधवार को मानचित्र के विपरीत निर्माण मिलने पर गोमती नगर में रेस्त्रां समेत 6 व्यावसायिक निर्माण सील कर दिए गए। प्रवर्तन जोन-1 अंतर्गत गोमती नगर में एलडीए टीम ने बुधवार को पुलिस बल के साथ अभियान चलाया।

विराम खंड में शिवेन्द्र बहादुर सिंह व अन्य द्वारा किया जा रहा व्यवसायिक निर्माण सील किया। विशाल खंड में केशव साहू व अन्य द्वारा बनाई जा रही बिल्डिंग सील की। इसी तरह विराम खंड में शेखर व्यू इन्फ्रा प्रालि के डायरेक्टर संदीप बंसल द्वारा 450 वर्गमीटर में बनाई जा रही बिल्डिंग सील की। विकास खंड में अहमद जमाल व अन्य द्वारा बहुमंजिला इमारत में कैफे डे-लेइला रेस्त्रां का संचालन करने पर भवन सील किया गया।

विवेक खंड में नितेश सिंह द्वारा बिल्डिंग का निर्माण कराकर कोचिंग समेत अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन करने पर सील की। विजय खंड में विजय कृष्ण सक्सेना व अन्य द्वारा 300 वर्गमीटर क्षेत्रफल में भवन निर्माण करके निजी बैंक संचालित करने पर बिल्डिंग सील की गई। जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि कार्रवाई प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण करने पर की गई है।

यह भी पढ़ें:-हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों के नामों की चौथी सूची जारी की, तिगांव से रोहित नागर को दिया टिकट

संबंधित समाचार