प्रयागराज: ट्रक से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत, एक घायल...मृतक के परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी, अमृत विचार। यमुना नगर के मेजा में ममोली चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना से गुस्साए परिजनों ने शव रखकर वहीं चक्काजाम कर दिया था। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

मेजा निवासी हरिश्चंद्र उर्फ बबउ यादव (58) गुरुवार दोपहर ममोली चौराहा पर चाट के ठेले की दुकान पर खड़ा था। उसी दौरान ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में एक साइकिल सवार हरेंद्र यादव भी घायल हो गया। परिजन उसको नजदीकी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। वहीं गुस्साए मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। मृतक की पत्नी अनंता देवी और माता गंगा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- प्रयागराज: 4 हजार करोड़ रुपए के जीएसटी घोटाले के आरोपियों की याचिकाएं खारिज

संबंधित समाचार