Unnao Crime: पुलिस अभिरक्षा में रहा हिस्ट्रीशीटर बिहार थाने से फरार...पुलिस कर रही इंकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में थाने से हिस्ट्रीशीटर फरार हो गया

उन्नाव, अमृत विचार। बिहार थाने में पुलिस अभिरक्षा से एक हिस्ट्रीशीटर व जिलाबदर आरोपी के भागने की चर्चा सोशल मीडिया पर गुरुवार को सुर्खियों में रही। बताया गया कि पुलिस उसे पकड़कर थाने लाई थी और उसे मुंशियाने में बैठाया गया था। जहां से मौका पाकर वह भाग निकला। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। 

बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि उस पर जिलाबदर की भी कार्रवाई हुई थी। लेकिन वह अपने घर पर ही मौजूद था। चर्चा रही कि उसके घर पर होने की सूचना पर पुलिस उसे पकड़कर थाने लाई थी। सूत्र बताते हैं कि बिना लिखापढ़ी के उसे पुलिस ने थाने में बैठाया था। 

इसी दौरान मौका देख कर वह भाग निकला। जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। उसकी तलाश में पुलिस टीम भटकती रही लेकिन, वह हत्थे नहीं चढ़ा। गुरुवार को सोशल मीडिया पर थाने से मुलजिम के भागने की खबर वायरल हुई। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम ऐसी किसी भी खबर की पुष्टि नहीं करता है। सीओ बीघापुर ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच कराई जाएगी। 

ये भी पढ़ें- Kanpur Weather Today: 14 तक तेज हवाओं के बीच रिमझिम फुहार पड़ेगी...यहां जानें- मौसम का हाल

संबंधित समाचार