सीतापुर: झिसनी गांव में जंगली जानवरों ने बकरियों को बनाया निशाना, सात को मारकर छोड़, दो को ले गए साथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले के थानगांव इलाके के शंकरपुर झिसनी गांव में जंगली जानवरों के झुण्ड ने हमला कर दिया। रात के अंधेरे में जानवर दो बकरियों को उठा ले गए, सात को मारकर छोड़ दिया। नौ बकरियों पर जंगली जानवरों के हमले की खबर पाकर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी। ग्रामीणों के मुताबिक, नौ बकिरयों में से दो बकरियों का पता नहीं चल सका है। शेष सात बकरियां दम तोड़ चुकी है। इन सात बकरियों में कुछ बकिरियों का मांस भी जंगली जानवरों ने खा लिया है।

यह भी पढ़ें:-IAS-IPS Transfer: गृह मंत्रालय ने 33 आईएएस और 45 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला

संबंधित समाचार