रायबरेली: बंद घर का ताला तोड़ते चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे के किनारे बंद पड़े एक घर का ताला तोड़ते हुए ग्रामीणों ने देख लिया। ग्रामीणों को देखने के बाद चोर भागने लगा। ग्रामीणों ने दौड़ाकर चोर को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 

शुक्रवार को हरचंदपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज हाईवे के किनारे बसे छतैया गांव में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर कर चोर निशाना बनाना चाह रहे थे लेकिन चोरी करने के पहले ही ग्रामीणों ने देख लिया। ग्रामीणों को देखते ही चोर भागने लगा। ग्रामीणों ने एकजुट होकर चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। पकड़ा गया चोर मोहम्मद सुहान पुत्र मोहम्मद उस्मान जो महाराजगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हरचंदपुर थाना प्रभारी बबीता पटेल ने बताया चोर पुलिस की हिरासत में है। ग्रामीणों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें- सिख विरोधी दंगों का मामला: दिल्ली की अदालत ने टाइटलर के खिलाफ तय किए हत्या के आरोप

संबंधित समाचार