सीतापुर: नमकीन फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। शहर स्थित नारायण टॉकीज के करीब एक नमकीन फैक्ट्री में आग लग गई। तेज लपटों की चपेट में लाखों का सामान आया। आग लगने का कारण नमकीन दालमोठ और बिस्कुट की फैक्ट्री का बॉयलर फटना बताया जा रहा है। बढ़ती आग की लपटों और धुएं के बीच आसपास अफरातफरी मच गई है। काफी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। दमकल वाहन पहुंच गया है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर: बारामूला मुठभेड़ में आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

संबंधित समाचार