Chitrakoot: मऊ में बढ़ा यमुना का जलस्तर, कई जगहों पर नावों से हो रहा आवागमन, अलर्ट मोड पर प्रशासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मऊ/राजापुर, अमृत विचार। मऊ और राजापुर में शनिवार को भी यमुना नदी में बाढ़ के हालात बने रहे। राजापुर में जहां जलस्तर स्थिर रहा तो मऊ में यमुना नदी में पानी दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ता रहा। उधर, बाढ़ से छोटी, मौसमी नदियों और नालों में पानी बढ़ा है, जिससे आवागमन प्रभावित है। लोग नावों से आ जा रहे हैं।   

मऊ संवाददाता के मुताबिक, यमुना नदी में बाढ़ से कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है। कई जगहों पर नाव से आवागमन हो रहा है। ऊपरी इलाकों में तेज बारिश और केन, बेतवा में पानी बढ़ जाने से उफान पर चल रही यमुना के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी खेतों में घुसने लगा है। 

बुंदेला नाला उफान पर, कटा प्रयागराज से संपर्क

परदवां पाली को प्रयागराज के प्रतापपुर से जोड़ने वाले बुंदेला नाले में यमुना का पानी आने से तिरहार इलाके का प्रयागराज से संपर्क कट गया है। ऐसे में लालापुर आदि जगहों में पढ़ने के लिए जाने वाले छात्रों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। तहसीलदार विजय यादव ने बताया कि प्रशासन ने वहां नाव की व्यवस्था करवा दी है।

यह भी पढ़ें- अमरोहा: केरल के राज्यपाल बोले- 'हिंदी महज एक भाषा नहीं...भावना, संस्कृति व धरोहर है', 'हिंदी विश्व यात्रा और मैं' का किया विमोचन

 

संबंधित समाचार