सीतापुर: जंगली जानवर ने बछिया को बनाया निवाला, बछड़ा जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। महोली तहसील क्षेत्र के बंजरिया गांव में जंगली जानवर ने एक बछिया को अपना निवाला बनाया। हमले के दौरान एक बछड़ा भी जख्मी हुआ। हमलावर जानवारों को पड़ोसी गांव रन्नूपुर में भी देखा गया। खबर मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। पग चिन्हों के आधार पर कॉम्बिंग की जा रही है। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी साथ में हैं। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों को भेड़िया बताया है। फिलहाल आसपास इलाकों में दहशत बढ़ गई है।

संबंधित समाचार