बरेली:शाह शराफत मियां के कुल की रस्म में उमड़ा अकीदत का सैलाब

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सुबह 11 बजे अदा की गई शराफत मियां के कुल की रस्म

बरेली, अमृत विचार। 57 वें उर्स शाह शराफत मियां के कुल शरीफ की रस्म रविवार की सुबह 11:00 बजे दरगाह शराफत मियां पर अदा की गई। कुल शरीफ की रस्म में शामिल होने के लिए देशभर से जायरीन दरगाह पर पहुंचे। 

दरगाह के सज्जादानशीन गाजी मिया ने कुल शरीफ की रस्म के बाद देश में अमन चैन ओर भाईचारे की दुआ की। उर्स के मंच से मुसलमानों को पैगाम दिया गया कि वह दुनियवी तालीम के साथ दीनी तालीम भी हासिल करें। मुसलमानों से अपील की गई कि वह अपने गांव मोहल्ले की गरीब लड़कियों की शादी कराने में आगे आएं। दरगाह कमेटी की तरफ से उर्स-ए-सकलैनी के मौके पर 3 अक्टूबर को बिशप मंडल इंटर कॉलेज के मैदान में गरीब लड़कियों के सामूहिक निकाह कराए जाने की तैयारी की जा रही है।

संबंधित समाचार