रायबरेली: युवक ने क्रॉसिंग पर खड़ी की बाइक, फिर ट्रैक पर जाकर ट्रेन से कटकर दे दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार/ रायबरेली, अमृत विचार। एक युवक ने शनिवार की रात रेलवे क्रासिंग पर अपनी बाइक खड़ी की। उसके बाद आउटर सिंगनल के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। अगले दिन सुबह युवक की पहचान हो पाई। घटना से युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। यह घटना ऊंचाहार रायबरेली रेलखंड पर सवैयाधनी रेलवे क्रासिंग के पास हुई है।

शनिवार की रात करीब दस बजे एक युवक बाइक से रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा और उसने अपनी बाइक क्रासिंग के पास खड़ी करके पैदल ऊंचाहार की ओर चल दिया। गेट मैन भी उसकी मंशा नहीं भांप पाया। उसी समय कानपुर से ऊंचाहार होते हुए पैसेंजर ट्रेन रायबरेली जा रही थी। युवक ने इसी ट्रेन से कटकर जान दे दी। युवक की मौत की सूचना ट्रेन के लोको पायलट द्वारा स्टेशन को दी गई।

इस सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और युवक की पहचान करने की कोशिश की, किंतु युवक की रात में शिनाख्त नहीं हो पाई। रविवार की सुबह युवक की पहचान ऊंचाहार देहात ग्राम पंचायत के गांव नई बस्ती इमलिहा पुरवा निवासी विशाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। युवक के गांव से घटना स्थल की दूरी करीब पांच किमी है।

यह भी पढ़ें:-मेरठ में दर्दनाक हादसा: Zakir Colony में तीन मंजिला मकान गिरने से सात की मौत, पांच अन्य घायल

संबंधित समाचार