रायबरेली: शराबी पति ने पत्नी को गड़ासे से काटा, हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। नसीराबाद थाना क्षेत्र में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को गड़ासे से कई वार किये। जिससे पत्नी गंभीर रूप घायल हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल महिला को सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

नसीराबाद थाना क्षेत्र की वार्ड नं 4 की रहने वाली रीना (25) जो अपनी छोटी बहन शबनूर के साथ कसाई मोहल्ला स्थित एक मेडिकल स्टोर दवा लेने के लिए गई हुई थी। तभी रास्ते में उसके पति अरमान ने उसे पकड़ लिया और गड़ासे से उसके शरीर में कई जगहों पर वार किए। महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। रीना की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ सलोन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया घटना जानकारी में है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। युवक की धरपकड़ के लिए टीमें लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें-'झारखंड के तीन दुश्मन RJD, कांग्रेस और JMM', जमशेदपुर में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

संबंधित समाचार