आगरा : घर में पाकिस्तान का झंडा लगाने वालों पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

आगरा, अमृत विचार। थाना सदर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हिंदूवादियों में उबाल पैदा हो गया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

बजरंगदल के बंटी ठाकुर की तहरीर पर सदर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि सदर क्षेत्र में आरती मनोज हॉस्पिटल के सामने गली में एक घर पर पाकिस्तान का झंडा लगा हुआ था। उसके बारे में जानकारी मिली तो सदर थाने में शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने धाना 299 में केस दर्ज किया है।

संबंधित समाचार