बहराइच: बारावफात के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लेकर निकले लोग, वीडियो वायरल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ बहराइच मार्ग पर जमकर फहराया फिलिस्तीन का झंडा

बहराइच, अमृत विचार। जिले के जरवल कस्बा में सोमवार को बारावफात का जुलूस निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा हाथ में लेकर उसे फहराया। पुलिस भी मूक दर्शक बनी रही।

जिले भर में सोमवार को बारावफात का पर्व मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मुस्लिम समाज के लोगों ने बारावफात मनाया। लेकिन जरवल नगर पंचायत में बारावफात के जुलूस में लोगों ने तिरंगा के साथ फिलिस्तीन का झंडा फहराया। मुस्लिम समाज के युवा हाथ में फिलिस्तीन का झंडा लेकर बहराइच लखनऊ मार्ग पर टहलते हुए निकले। भारी भीड़ के चलते जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। 

हालांकि पुलिस की मौजूदगी में फिलिस्तीन का झंडा हाथ में लेकर युवाओं ने फहराया। लेकिन किसी ने भी इस पर रोक नहीं लगाया। फिलिस्तीन का झंडा जुलूस में फहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में थानाध्यक्ष बृज प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच करवाई जायेगी।

ये भी पढ़ें- Balrampur: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में लगे देश विरोधी नारे,माहौल हुआ खराब, वीडियो रिकार्डिंग की जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार