अयोध्या: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को पीटा
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि विरोध करने पर युवती को मारा पीटा गया। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। बताया गया कि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 …
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि विरोध करने पर युवती को मारा पीटा गया। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
बताया गया कि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती सोमवार की सुबह शौच के लिए गांव के बाहर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में छुप कर बैठे युवक सचिन निवासी चौरे बाजार ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती की मां का कहना है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर सचिन ने उसकी पुत्री पर हमला बोल दिया। पुत्री को मारा पीटा और जान से मार देने की धमकी दी। इसके साथ ही चेहरे को कुचलने का प्रयास भी किया। पुत्री के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। आरोपी का गांव के ही एक व्यक्ति के यहां आना जाना है।
सोमवार को क्षेत्राधिकारी बीकापुर अजय कुमार ने बताया कि युवती के मां की शिकायत पर बीकापुर कोतवाली पुलिस ने सचिन निवासी चौरे बाजार के खिलाफ आबरू पर हमला,मारपीट और धमकी की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है। घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी है।
