पीलीभीत: अचानक लापता हुए युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस छानबीन में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत/बिठौराकलां, अमृत विचार। पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में लापता हुए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लापता होने के दूसरे दिन उसका शव गांव के बाहर खेत पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

घटना गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम दियूरी में हुई। यहां के रहने वाले भोले रामपाल का 18 वर्षीय पुत्र सोनू  सोमवार शाम को घर से निकला और लापता हो गया था। परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। दूसरे दिन मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में गमछे से बने फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो भीड़ जमा हो गई।  गजरौला पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज जांच कर रही है।

संबंधित समाचार