Unnao News: जहरीले कीड़े के काटने से वृद्ध व किसान की मौत...परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर चौरासी व बांगरमऊ क्षेत्र में हुई घटनाएं

उन्नाव, अमृत विचार। जिले के फतेहपुर चौरासी थाना व बांगरमऊ कोतवाली अंतर्गत अलग-अलग गावों में एक वृद्ध व किसान को जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत गंभीर देख परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

केस-1 

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव चिंतापुरवा निवासी सुर्जन (58) सोमवार को घर में कुछ काम कर रहा था। तभी किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुर्जन की मौत से पत्नी सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है। वह खेती कर परिवार का पेट पालता था। 

केस-2 

बांगरमऊ कोतवाली के बेहटा मुजावर  गांव रूरी शादीपुर निवासी 47 वर्षीय गुड्डू पुत्र होरीलाल सोमवार शाम करीब 4 बजे अपने खेत गया था। जहां झाड़ियों में छिपे बैठे किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह खेत पर ही बेहोश होकर गिर गया। पड़ोस के खेत में काम कर रहे लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। ढाई घंटे बाद खेत पहुंचे परिजन आनन-फानन उसे बांगरमऊ सीएचसी लाए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम गच गया।

ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ से आए उन्नाव...दोस्त के अंतिम संस्कार में शामिल होते ही चिल्लाने लगे लोग, बोले- पकड़ो, पकड़ो चोर...चोर

संबंधित समाचार