बहराइच: बिना कारण मानदेय रोक रहे डीपीओ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। अपनी लंबित और वर्तमान मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुईं। यहां पर सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सभी ने कहा कि बिना कारण ही जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा वेतन रोक कर शोषण किया जा रहा है। सभी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सुनीता आर्या की अगुवाई में एकत्रित हुए। यहां पर सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से सम्बन्धित समस्याओं को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन दिया गया। 

जिसके सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संघ के साथ वार्ता कर कई समस्याओं के निराकरण के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया था, लेकिन आज तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिससे मजबूर होकर आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा संघ बहराइच ने समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे। 

cats

जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो के नई व पुरानी केन्द्रों के आरक्षण में हेरा फेरी कर फर्जी समायोजन किये गये है तथा पात्र कार्यकत्रियों का समायोजन नहीं किया गया जिसे तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी ने गलत माना था, बावजूद इसके फर्जी किये गये समायोजन निरस्त नहीं किये गये। सहायिकाओं को पदोन्नति में भी हेरा-फेरी तथा फर्जी अभिलेखो को बनाकर पदोन्नति करने की जांच करने की मांग की। 

महामंत्री सरोज शर्मा ने कहा कि जिले में कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का मानदेय बिना कारण रोक दिया जाता है। डीपीआरओ से कई बार अनुरोध के बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा संज्ञान नही लिया जा रहा है रूके हुए मानदेय को तत्काल दिलाया जाय। महामंत्री कोकिला शर्मा ने चित्तौरा और शहर में तैनात सीडीपीओ के स्थानांतरण की मांग की। 

सभी का कहना है कि दोनों कई वर्षों से एक क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।  इस दौरान काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-Jammu-Kashmir Election: पहले फेज का मतदान जारी, PM मोदी ने मतदाताओं से की बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील


संबंधित समाचार