बरेली: विहिप ने फ्रांस के समर्थन में आवाज की बुलंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विश्व हिंदू परिषद ने फ्रांस के समर्थन में जनसभा कर आवाज बुलंद की है। विहिप के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर नारेबाजी करते हुए इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की। सोमवार को बड़ी संख्‍या में विहिप कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने राष्‍ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में भारत सरकार से …

बरेली, अमृत विचार। विश्व हिंदू परिषद ने फ्रांस के समर्थन में जनसभा कर आवाज बुलंद की है। विहिप के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर नारेबाजी करते हुए इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की। सोमवार को बड़ी संख्‍या में विहिप कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने राष्‍ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में भारत सरकार से मांग की गई है वैश्‍व‍िक इस्लामिक जिहादी आतंकवाद से लड़ रहे मित्र राष्‍ट्र फ्रांस की हर संभव मदद की जानी चाहिए।

विहिप के बरेली-बदायूं विभाग के अध्‍यक्ष पवन कुमार अरोड़ा और विभाग संगठन मंत्री रामाशंकर के नेतृत्‍व में बरेली महानगर, आंवला और बहेड़ी से बड़ी संख्‍या में पहुंचे कार्यकर्ता कोतवाली के सामने स्‍थ‍ित अंबेडकर पार्क में जुटे। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई। हिंदुवादी नेता पवन अरोड़ा ने कहा कि मित्र राष्ट्र फ्रांस के साथ हमे पूरे मनयोग के साथ खड़ा रहना होगा।

वरिष्ठ नेता गुलशन आनंद ने कहा कि वैश्विक जिहादी इस्लामिक आतंक विरोध हर स्तर से होना चाहिए। जनसभा के बाद विहिप के नेता और कार्यकर्ता कलेक्‍ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देने की तैयारी में थे मगर प्रशासन के कहने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नावल्‍टी चौराहे पर राष्‍ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन ले लिया।

इस दौरान महानगर अध्‍यक्ष आशू अग्रवाल, आंवला अध्‍यक्ष मानवेन्‍द्र सिंह राणा, बहेड़ी अध्‍यक्ष अखिलेश गंगवार, महानगर गौरक्षा प्रमुख सुमित सक्‍सेना, संजू गुप्ता, नीरू भारद्वाज, मनीष माथुर, साधना सिंह, ऋ षि कपूर, राजकुमार राजपूत, रोहित राकेश, कमल किशोर, डा. प्रवेंद्र महेश्वरी, चित्रा मिश्रा, ध्रुव चतुर्वेदी, नमन पांडेय मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. मणिकांत शर्मा ने किया।

संबंधित समाचार