Unnao News: जुलूस ए मोहम्मदी में लहराया फलस्तीन का झंडा...Video वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर कस्बे में निकाले गए जुलूस के दौरान फलस्तीन का झंडा फहराया गया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के मद्देनजर स्थानीय चौकी पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जुलूस में शामिल एक युवक फलस्तीन का झंडा लहरा रहा है और दर्जनों लोग आतिशबाजी छुड़ाते हुए धार्मिक नारे लगा रहे है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो गंजमुरादाबाद कस्बे में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का है। 

हालांकि ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि अमृत विचार डॉट कॉम नहीं करता है। वहीं, लोगों में चर्चा है कि जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान गंजमुरादाबाद कस्बे में निकाले गए जुलूस के दौरान युवाओं द्वारा वीडियो बनाया गया है। ख़ास बात यह है कि झंडा लहराते समय वीडियो में हिंदू धर्म स्थल भी दिखाई दे रहा है। इसे लेकर सीओ अरविंद कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Unnao News: खतरे के निशान के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर...कई मोहल्ले जलमग्न, लोगों परेशान

संबंधित समाचार