Kanpur Dehat News: जोरदार बारिश में घरगिरी से दो युवकों की मौत...परिजन रो-रोकर हुए बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डेरापुर थानाक्षेत्र के अंतापुर व भूपतियापुर गांव में घटना

कानपुर देहात, अमृत विचार। मंगलवार रात से हो रही जोरदार बारिश के चलते घर की दीवार गिरने से डेरापुर क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस में मामले में छानबीन की है।

पहली घटना में डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतापुर गांव निवासी कमलेश का बेटा संदीप सिंह उर्फ दीपक (27) लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार की देर शाम घर के अंदर मौजूद था। इसी दौरान घर की दीवार संदीप के ऊपर गिर पड़ी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों में तत्काल मलवा हटाकर उसे बाहर निकाला और पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने जांच की। 

दूसरा घटना में डेरापुर क्षेत्र के ही भूपतियापुर गांव निवासी गंगाराम संखवार का बेटा योगेंद्र कुमार (28) देर रात घर में सो रहा था। इसी दौरान घर के अंदर बनी कच्ची दीवार व छत योगेंद्र के ऊपर गिर पड़ी। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और मलबे को हटाकर योगेंद्र को बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस में शव कब्जे में लेकर छानबीन की। डेरापुर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते अलग-अलग गांवों में हादसों के चलते दो युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में ट्रेन हादसों के बाद अधिकारी अलर्ट: पुलिस कमिश्नर और DRM ने मंधना से लेकर शुक्लागंज तक रेलवे ट्रैक का किया निरीक्षण

संबंधित समाचार