Mahoba: रक्षक ही बन जाए भक्षक...खाकी पर कैसे करे कोई भरोसा, एक सिपाही ने दो साथियों संग मिलकर BJP नेता को लूटा था, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सड़क दुर्घटना में घायल हुए भाजपा नेता को अस्पताल ले जाने वाले सिपाहियों ने घटना को दिया अंजाम

महोबा, अमृत विचार। दो दिन पहले चरखारी मार्ग पर भाजपा नेता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत और लूटपाट की घटना का पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने दो दिन के अंदर खुलासा कर दिया है। खुलासे में घायल भाजपा नेता को अस्पताल ले जाते समय डायल 112 के सिपाही ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की थी। पुलिस ने सिपाही सहित दो अन्य साथियों के खिलाफ कोतवाली चरखारी में मुकदमा कर लिया है। 

रक्षक ही जब भक्षक बन जाए तो खाकी पर लोग कैसे भरोसा करेंगे। भाजपा नेता सचिन पाठक के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और घायल को अपनी गाड़ी में रखकर अस्पताल ले जाते समय कांस्टेबल नीलकमल, अपने साथी उमेशचंद्र और जवाहर के साथ रास्ते में भाजपा नेता की सोने की चैन, चार अंगूठी और दो मोबाइल लूट लिए। 

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने भाजपा नेता के साथ लूटपाट किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी थी। इतना ही नहीं भाजपा नेता की मौत की खबर पाकर प्रदेश सरकार राज्यमंत्री राकेश कुमार राठौर ने भाजपा नेता के घर पहुंचकर परिजनों के साथ सहानुभूति जताई और हर संभव मदद का आश्वासन दिया साथ ही पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश भी दिए थे। 

राज्यमंत्री सक्रियता के चलते पुलिस ने भाजपा नेता के लूटकाट प्रकरण का खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बसंल ने बताया कि मामले का खुलासा हो गया है। सिपाही नीलकमल और उसके दो साथी उमेशचंद्र और जवाहर को गिरफ्तार कर लिया है। 

पूछताछ करने पर बदमाशों ने घटना को स्वीकार किया और लूटा किया सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि घटना में शामिल पुलिस कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सिपाही ने घायल को उपचार के लिए ले जाते समय सोने की अंगूठी, चेन उतारने की बात भी बताई है।

ये भी पढ़ें- Unnao News: खतरे के निशान के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर...कई मोहल्ले जलमग्न, लोगों परेशान

संबंधित समाचार