लखीमपुर खीरी: गलती से चली गोली या की सुसाइड...?, डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थियों में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

परिवार वालों के मुताबिक रिवॉल्वर साफ करते समय गलती से चली गोली

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव श्रीनगर निवासी भाजपा नेता डॉ. अरुण शुक्ला (45) की उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली सीने में जा धंसी, जिससे उनकी मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि वह रिवाल्वर साफ कर रहे थे, तब अचानक गोली चली। दूसरी तरफ कुछ खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंची है। पुलिस गोली कैसे चली, इसकी जांच कर रही है।

थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव तेंदुआ निवासी अरुण कुमार शुक्ला (45) निजी डॉक्टर थे। साथ ही भाजपा के नेता भी थे। वह श्रीनगर में अपना क्लीनिक चलाते थे। उनकी गिनती क्षेत्र के अच्छे डाक्टरों में थी। बताते हैं कि उनके पास मरीजों की भीड़ रहती थी। वह घरेलू कलह के चलते परेशान थे। गुरुवार की सुबह उन्होंने घर पर ही अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर सीने से सटा ली और गोली मार ली। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर गिर गए। इधर गोली चलने की आवाज पर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। खून से लथपथ पड़ा देख उनमें चीख पुकार मच गई। परिवार वाले आनन-फानन में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर पड़ी रिवाल्वर को भी कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार के लोगों ने घरेलू कलह से किया इनकार
मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने घटना स्थल से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं। घरवालों का कहना है कि वह कोई घरेलू कलह से परेशान नहीं थे। उनका घर में किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ था। गुरुवार की सुबह डॉक्टर अरुण अपना लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे। तभी गलती से अचानक गोली चल गई। गोली उनके सीने पर लगी और उनकी मौत हो गई। पुलिस अभी कुछ साफ नहीं बता रही है। पुलिस भी घटना को आत्महत्या मान रही है।

संबंधित समाचार