राजस्थान: नगर निगम चुनाव का परिणाम आज, जानिए कहां से कौन विजयी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान में जयपुर, जोधपुर और कोटा में हुए नगर निगम चुनाव की मतगणना में शुरुआत में मिले नतीजों में जयपुर हैरिटेज एवं जोधपुर उत्तर एवं दक्षिण तथा कोटा उत्तर नगर निगम में सत्तारुढ़ कांग्रेस जबकि जयपुर ग्रेटर एवं कोटा दक्षिण में विपक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बढ़त बनाई हैं। प्रदेश के इन तीनों जिलों …

जयपुर। राजस्थान में जयपुर, जोधपुर और कोटा में हुए नगर निगम चुनाव की मतगणना में शुरुआत में मिले नतीजों में जयपुर हैरिटेज एवं जोधपुर उत्तर एवं दक्षिण तथा कोटा उत्तर नगर निगम में सत्तारुढ़ कांग्रेस जबकि जयपुर ग्रेटर एवं कोटा दक्षिण में विपक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बढ़त बनाई हैं।

प्रदेश के इन तीनों जिलों में छह नगर निगम के चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह नौ बजे शुरु हुई और पहले एक घंटे में मिले नतीजों में जयपुर हैरिटेज में कांग्रेस के नौ, भाजपा के छह एवं दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की हैं जबकि जयपुर ग्रेटर में भाजपा के छह तथा कांग्रेस के दो एवं दो निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। जोधपुर उत्तर नगर निगम में कांग्रेस के सात तथा भाजपा एवं निर्दलीय एक-एक उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। जोधपुर दक्षिण में अब तक कांग्रेस के छह एवं भाजपा के चार प्रत्याशियों ने जीत हासिल की हैं।

इसी तरह शुरुआती नतीजों में कोटा उत्तर में भी कांग्रेस ने बाजी मारी हैं और अब तक मिले परिणामों में कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत दर्ज की जबकि भाजपा ने चार वार्डों में जीत हासिल की है। कोटा दक्षिण में भाजपा दो एवं कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि छह निगमों के 560 वार्डों में गत 29 अक्टूबर एवं एक नवंरबर को दो चरणों में चुनाव हुआ और 2238 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा।

संबंधित समाचार