बदायूं: सदस्यता अभियान में शामिल होंगे गुजरात के पूर्व सीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बदायूं, अमृत विचार। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी 21 सितंबर बदायूं पहुचेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। बताया कि पूर्व सीएम बरेली से कार से सुबह साढ़े 9 बजे बदायूं आएंगे। साढ़े 10 बजे बदायूं क्लब में नमो प्रदर्शनी का अवलोकन व उद्घाटन करेंगे। 11 बजे उझानी के बांके बिहारी लॉ कॉलेज में युवाओं से संवाद व सदस्यता कार्यक्रम में भाग लेंगे। सवा 12 बकजे गांव हजरतगंज में सामूहिक सदस्यता कार्यक्रम में जाएंगे। दोपहर डेढ़ बजे एमएलसी वागीश पाठक के आवास पर भोजन करेंगे। 2 बजकर 40 मिनट पर सिविल लाइंस में घर-घर सदस्यता अभियान में शामिल होंगे। जिसके बाद साढ़े 3 बजे भाजपा कार्यालय पर आयोजित सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। फिर दोपहर लगभग पौने पांच बजे मैनपुरी चले जाएंगे।

संबंधित समाचार