बदायूं: फंदे पर मिला युवक का शव, बेटे ने लगाया मां और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का फंदे पर मिला था शव

बदायूं, अमृत विचार। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में एक गांव के पास फंदे पर युवक का शव लटका मिला। मृतक के बेटे ने अपनी मां और उसके प्रेमी पर हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के बेटे ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

शुक्रवार को एक गांव के पास पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने पहचान करके युवक के परिजनों को सूचना दी। मृतक का बेटा मौके पर पहुंचा। सूचना मिलने पर सीओ सिटी संजीव कुमार सिंह पहुंचे। परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि युवक की पत्नी कुछ दिन पहले अपने बच्चों को छोड़कर एक साल पहले कोतवाली बिल्सी क्षेत्र एक गांव निवासी युवक के साथ चली गई थी और उसके साथ ही रह रही थी। जिसकी वजह से युवक अवसाद में आ गया था। उसने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि उसकी मां और मां का प्रेमी गांव आया था। उसके पिता से दोनों का विवाद हुआ था। वह लोग पिता को जान से मारने की धमकी देकर चले गए थे। गुरुवार रात वह लोग पिता को साथ ले गए और हत्या करके शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें मौत की वजह हैंगिंग आई है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव फंदे पर मिला था। प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है। जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार