तुम टक्कर मारकर भागे हो...धक्का देकर गिराया और लूट लिए 3.50 लाख रुपये, कानपुर में बदमाशों ने कारोबारी को बनाया निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाबूपुरवा थानाक्षेत्र की घटना, अफसरों ने की जांच पड़ताल

कानपुर, अमृत विचार। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस के गश्त और सक्रियता की पोल खोलकर रख दी। दुकान बंद करके घर लौट रहे गल्ला कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने थाने से 500 मीटर की दूरी पर उन्हें एक्सीडेंट करके भागने की बातों में उलझा कर गिरा दिया।

इसके बाद हाथ में पकड़े 3.50 रुपये नकदी भरा बैग लूटकर भाग निकले। इस वारदात की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची डीसीसी समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कारोबारी से घटना की जानकारी ली। पुलिस लुटेरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

Square Fit_202492112558782

किदवई नगर एच-2 ब्लॉक निवासी अंशुल गुप्ता गल्ला कारोबारी हैं। उनकी कलक्टरगंज थाने के पास दुकान है। वह रोज की तरह शुक्रवार रात अपनी बाइक से बैग में साढ़े तीन लाख रुपये और गल्ले की चाबी लेकर बाइक से लौट रहे थे।

उन्होंने पुलिस को बताया कि वह नए पुल की ओर से आगे बढ़े और बाबूपुरवा थाने से 500 मीटर की दूरी पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने उन्हें रोका और कहा कि तुम टक्कर मारकर भागे हो। इतना कहते ही एक ने धक्का देकर गिरा दिया।

इस दौरान वह जब तक संभलते तब तक लुटेरे बैग लूटकर भाग निकले। घटना की सूचना पर डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा, एडीसीपी मनोज पांडेय, एसीपी के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित कारोबारी से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दो लड़के थे, हेलमेट लगाए थे और काले कपड़े पहने थे। पुलिस उनके बताई बातों पर आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

संबंधित समाचार