बरेली: भांजे ने मामा की गोली मारकर की हत्या, नानी को भी किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

फरार युवक की तलाश में जुटी पुलिस, मीरगंज थाना क्षेत्र का मामला

बरेली, अमृत विचार। मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिल्लापुर में युवक ने ननिहाल जाकर अपने मामा और नानी को गोली मार दी, जिसमें मामा की मौत हो गई जबकि मामी को हाथ पर गोली लगी है, आरोपी के नाना की तरफ से तहरीर देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस फरार भांजे की तलाश में जुटी है।

शेर सिंह निवासी सिलापुर गांव थाना मीरगंज ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर रात उनकी पत्नी राम मूर्ति, बेटा रणवीर व उनकी पत्नी अंशू आरोपी नवासे अनुराग उर्फ छोटू से बात कर रहे थे, तभी आवेश में आकर अनुराग ने उनके बेटे रणवीर, पत्नी राममूर्ति को गोली मार दी। मामा और नानी को गोली मारकर अनुराग बाइक से फरार हो गया। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां 52 वर्षीय रणवीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया थाना प्रभारी मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार