Auraiya Suicide: पत्नी से विवाद के बाद नगर पंचायत कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। कस्बा के मोहल्ला अंबेडकर नगर में शुक्रवार की देर शाम शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद नगर पंचायत के आउटसोर्सिंग कर्मी ने मकान के पास बनी कांशीराम कॉलोनी के एक आवास में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

कर्मी को फंदे पर लटका देख आसपास के लोग कर्मी को फांसी के फंदे से उतारकर सीएचसी ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कर्मी की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

कस्बा बिधूना के मोहल्ला अम्बेडकर नगर निवासी 35 वर्षीय रवि कुमार पुत्र रामप्रकाश नगर पंचायत बिधूना में आउटसोर्सिंग कर्मी के रूप में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। शुक्रवार की शाम वह शराब पीकर के नशे में घर पहुंचा था। जहां पर शराब के नशे में उसका अपनी पत्नी राम कांती से विवाद हुआ। जिसके बाद रवि घर से रस्सी लेकर निकला और पास में ही बनी कांसीराम कालौनी के एक आवास में जाकर फांसी लगा ली। 

आउटसोर्सिंग कर्मी को फांसी पर लटकता देखकर आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी‌। जिसके बाद पत्नी व पिता राम प्रकाश उसे लेकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी महेन्द्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाल महेन्द्र सिंह ने बताया कि परिजन युवक को फांसी के फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर आये थे। डाॅक्टरों ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Unnao Crime: बीज दुकान संचालक से 25 हजार की लूट...पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

संबंधित समाचार