पीलीभीत: पत्नी का फंदे से लटका शव देख उड़े होश, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

विवाहिता के मायके वालों ने लगाए हत्या के आरोप

पीलीभीत, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।  मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

शहर के मोहल्ला छोटा खुदागंज की रहने वाली लज्जावती (22) पुत्री कल्लू की शादी पांच साल पहले सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव निवासी राजकुमार से हुई थी। शनिवार सुबह विवाहिता ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में थी। निचले हिस्से में परिवार के अन्य सदस्य काम कर रहे थे। बताते हैं कि कुछ देर बाद पति कमरे में पहुंचा तो विवाहिता का शव दुपट्टे से बने फंदे से लटका मिला। ये देख चीख पुकार मच गई। आसपास के तमाम लोग जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मायके वाले भी आ गए। हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी गई। सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौका मुआयना कर जानकारी की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से संवाद कर जानकारी की।

संबंधित समाचार