बरेली: पहले कनेक्शन कराओ, फिर जलेगी स्ट्रीट लाइट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ग्राम पंचायतों में लगने वाली स्ट्रीट लाइटों में गोलमाल की आशंका और इनके दिनभर जलने से ट्रांसफार्मर पर बढ़ते लोड को कम करने के लिए शासन अब सख्त कदम उठाने जा रहा है। बिना कनेक्शन लगातार स्ट्रीट लाइटें लगने व उनके दिनभर जलने की शिकायत मिलने पर शासन के निर्देश पर सभी …

बरेली, अमृत विचार। ग्राम पंचायतों में लगने वाली स्ट्रीट लाइटों में गोलमाल की आशंका और इनके दिनभर जलने से ट्रांसफार्मर पर बढ़ते लोड को कम करने के लिए शासन अब सख्त कदम उठाने जा रहा है। बिना कनेक्शन लगातार स्ट्रीट लाइटें लगने व उनके दिनभर जलने की शिकायत मिलने पर शासन के निर्देश पर सभी खंड विकास अधिकारियों को इसकी निगरानी के लिए कहा गया है।


जिले में 1152 ग्राम पंचायते हैं। शासन के निर्देश पर इनमें पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायतों के माध्यम से स्ट्रीट लाइटें लगाई जाती हैं ताकि रात में गांव जगमगाते रहे। सिस्टम में बैठे जिम्मेदार अफसरों की उदासीनता की वजह से ये लाइटें न सिर्फ दिनभर जलती रहती हैं बल्कि इनकी वजह से कई गांवों में ओवरलोड की स्थिति पैदा होने से ट्रांसफार्मर भी फुंकने की शिकायतें आती रहती हैं। इससे पावर कॉर्पोरेशन को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लगातार मिल रहीं शिकायतों को शासन ने गंभीरता से लिया है।

शासन के निर्देश पर डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने सभी खंड विकास अधिकारियों से ग्राम पंचायतों में स्थापित लाइटों का पावर कॉर्पोरेशन से वैध कनेक्शन लेने, भविष्य में बिना कनेक्शन स्ट्रीट लाइटें नहीं लगाने और स्थापित लाइटों में स्विच की व्यवस्था करते हुए दिन में उसे बंद करने और शाम को ऑन करने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित समाचार