पीलीभीत: ससुराल गए युवक की मौत, बहन बोली- जहर देकर मार डाला...जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरखेड़ा, अमृत विचार। ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन ने हत्या करने का आरोप लगाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
     
घटना रविवार की है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव कटकवारा निवासी 25 वर्षीय विजयपाल पुत्र हरप्रसाद की शादी कुरैया फुटाकुआं की पूनम से हुई थी। इसके सात साल की बेटी अनामिका, चार साल का बेटा अरुण है। रक्षाबंधन के कुछ दिन बाद ही पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। 

इसके बाद से कुछ अनबन भी चल रही थी। पंद्रह दिन पहले विजयपाल अपनी ससुराल गया और बेटे को लेकर घर आ गया। इसके बाद रविवार को विजयपाल को उसके ससुराल वालों ने बुलाया। वहां उसकी संदिग्ध हालात में तबियत खराब हुई। जिसके बाद अस्पताल भर्ती कराया, वहां उसकी मौत हो गई। 

मृतक के परिजन भी जानकारी मिलने पर पहुंच गए। बहन शकुंतला का आरोप है कि उसके भाई की जहर देकर हत्या की गई है। इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला का कहना है कि युवक का ससुराल में कुछ विवाद था। इसी में ससुराल में जहर खाने की बात निकल कर आ रही है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: भेड़िये के हमले से बच्ची समेत तीन लोग घायल, ग्रामीणों में दहशत, खेत पर जाना किया बंद

 

संबंधित समाचार