लखीमपुर खीरी: हमलावरों की पिटाई से जान बचाकर भागे दो सगे भाई लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

महिला समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बेलरायां/लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। घर में घुसकर मां को पीट रहे हमलावरों से बचाने पहुंचे दो सगे भाईयों को आरोपियों ने पकड़ लिया और उनकी भी जमकर पिटाई कर दी। किसी तरह से जान बचाकर भागे दोनों भाई 24 घंटे बाद भी घर नहीं पहुंचे हैं। कोतवाली तिकुनियां पुलिस ने आरोपी महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

गांव खैरटिया निवासी गुरमीत कौर ने बताया कि उसकी गांव के ही करन सिंह से पुरानी रंजिश चल रही है। घटना रविवार की सुबह नौ बजे की है। पुरानी रंजिश के कारण करन सिंह, बिट्टू सिह, गज्जन सिंह व छिन्दोबाई पुत्री लक्खा सिंह उसके घर लाठी-डंडे लेकर घुस आए। गालियां देते हुए उसके साथ बेहरमी से मारपीट करने लगे। उसके पुत्र प्रेम सिंह व दीपा सिंह जब बचाने आए तो आरोपियों ने दोनों पुत्रों को भी पकड़ लिया और काफी मारा पीटा। दहशत के कारण किसी तरह से दोनों अपनी जान बचाकर मौके से भाग गए, जो सोमवार तक घर वापस नहीं आए हैं। उन्होंने पुत्रो के साथ कभी भी कोई बडी घटना होने की आशंका जताई है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। 

संबंधित समाचार