बदायूं: एनओसी देने के नाम पर आठ हजार की घूस लेते नगर पालिका का लिपिक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बदायूं, अमृत विचार। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम सक्रिय है। कुछ दिन पहले लेखा परीक्षा विभाग के अधिकारी को पकड़ने के बाद तीम ने सोमवार को नगर पालिका के लिपिक को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोतवाली सिविल लाया गया है। जहां रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

शहर निवासी असलन खान मीट व्यापारी हैं। जिन्हें अपनी दुकान के लिए एनओसी चाहिए थी। जिसके लिए वह संबंधित काम देख रहे नगर पालिका कर्मचारी मुशाहिद अली के पास गए। कर्मचारी ने एनओसी के नाम पर 20 हजार रुपए की मांग की। असलन खान ने कहा इतने रुपए नहीं हैं तो कर्मचारी ने रुपए देने का दबाव बनाया। तो मीट व्यापारी ने बरेली एंटी करप्शन विभाग में जाकर शिकायत की। टीम ने सोमवार सुबह जाल बिछाया और असलन खान से 8 हजार रुपए लेते समय कर्मचारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार