आगरा: पाकिस्तान का झंडा लहराने के मामलें में कार्रवाई नहीं हुई तो बाजार किया बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सदर पुलिस की शिथिलता से नाराज लोगों ने किया बाजार बंद

आगरा, अमृत विचार। थाना सदर क्षेत्र में पा​किस्तान का झंडा फहराने के मामले में थाना पुलिस की शिथिलता को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने सोमवार को बाजार बंद कर विरोध प्रकट किया। लोगों की मांग है कि देशद्रोही लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

हिंदूवादी नेता गोविंद पाराशर ने बताया कि 11​ सितंबर को सदर थाने में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तीन युवक एक घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा फहराते हुए​ दिखाई दिए थे। इस मुकदमे के दर्ज होने के बाद आज तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना पुलिस से जब जब जानकारी की तो हिंदूवादियों से कह दिया कि अभी जांच चल रही है। इस मामले में गुस्साए हिंदूवादियों के कहने पर दुकानदारों ने अपने—अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। राजपुर चुंगी से लेकर कहरई तक दुकानें बंद नजर आईं। 

पुलिस का रट रटाया एक ही जवाब 
हर बार की तरह इस बार भी पुलिस का एक ही जवाब है। सदर इंस्पेक्टर का कहना है कि इस मामले में विवेचना चल रही है कि साक्ष्य संक​लित करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार