पीलीभीत: खूंखार बाघ पकड़ा...मगर चंद घंटे बाद दूसरे ने कर दिया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। बीते दिनों ग्रामीण पर हमला करने वाले बाघ को वन विभाग की टीम ने बमुश्किल रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद राहत महसूस की जा रही थी। अब एक और बाघ जंगल से निकला और ग्रामीणों पर हमला कर दिया। घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया है।
 
मामला माधोटांडा क्षेत्र के शारदा सागर डैम के पास का है। सोमवार सुबह ग्रामीण सुजीत राय खेत पर काम कर रहे थे। इस बीच अचानक बाघ आया और हमला कर दिया। शोर पर जमा हुई भीड़ ने बमुश्किल ग्रामीण को बचाया। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई और बाघ को घेर लिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची और जानकारी की। हमला करने वाला बाघ झाड़ियों में छिप गया। टीमें मौके पर जुटी है। भारी संख्या में भीड़ जुटी थी।

संबंधित समाचार