एमएलसी से मिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल  : एसडीएम के कार्य व्यवहार से आहत हैं वकील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैसरगंज, बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज तहसील के वकीलों ने सोमवार को भाजपा एमएलसी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। एसडीएम के कार्य व्यवहार से वकीलों ने अवगत कराया।

अधिवक्ता संघ कैसरगंज का प्रतिनिधिमंडल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद पदम सेन चौधरी से उनके आवास पर मिला। सभी ने उप जिलाधिकारी द्वारा अधिवक्ताओं व जनता के प्रति अमर्यादित भाषा एवं दुर्व्यवहार पूर्ण आचरण का आरोप लगाते हुए उक्त प्रकरण के निस्तारण के लिए पत्र सौपा।

एमएलसी ने तत्काल जिला अधिकारी  कार्यालय पहुंचकर उक्त प्रकरण पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने प्रकरण के निस्तारण का पूर्ण आश्वासन दिया।इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष गंगाधर मिश्रा वेद प्रकाश सिंह विजय प्रताप सिंह महामंत्री ज्ञान बाबू वर्मा मनोज कुमार सिंह मनोज मिश्रा रमेश वर्मा आदि अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे

संबंधित समाचार