बरेली : दहेज की मांग पूरी न होने पर सऊदी अरब से फोन पर दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

कैंट, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर सऊदी अरब से पति ने फोन पर महिला को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि देवर और जेठ ने अश्लीलता करते हुए कपड़े फाड़े और दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने कैंट थाने में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला ने बताया कि उसकी शादी जून 2023 में इसी थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। उसके ससुराल वाले उससे खुश नहीं थी, उसे बाइक और जेवर के लिए प्रताड़ित करते थे। ससुराल से मिले जेवर को गिरवी रखकर उसका पति सऊदी अरब चला गया। वहां से फोन पर उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद 18 सितंबर 2024 को अन्य आरोपित ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। देवर और जेठ ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। उसे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने सोमवार को कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

संबंधित समाचार