मुरादाबाद : हत्या के आरोप में कब्र से निकाला गया महिला का शव, DIG के आदेश के बाद पहुंची पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुंडापांडे इलाके में मंगलवार को पुलिस ने एक महिला का शव कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है। महिला के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी।

मामला मुंडापांडे इलाके के कगरहेटा गांव का है। लगभग 15 दिन पूर्व अंजुम नाम की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। लेकिन, मृतका के माता-पिता ने ससुरल पक्ष पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए डीआईजी मुरादाबाद को शिकायती पत्र सौंपा था। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतका के भाई का आरोप है की उसकी बहन ने मरने से पहले फोन किया था कि उसे मारा जा रहा है और फिर एक घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़त, रोडवेज बस ने भी मारी टक्कर... एक की मौत

संबंधित समाचार