बरेली: जिले में 3539 निगेटिव, 37 नए संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार मेगा ड्रीम्स होम्स, मॉडल टाउन और करगैना में एक ही परिवारों के सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सुभाष नगर, नार्थ रेलवे कालोनी, फरीदपुर में एक-एक संक्रमित निकले …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार मेगा ड्रीम्स होम्स, मॉडल टाउन और करगैना में एक ही परिवारों के सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सुभाष नगर, नार्थ रेलवे कालोनी, फरीदपुर में एक-एक संक्रमित निकले है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार मंगलवार को 3576 लोगो की जांच हुई जिसमें आईवीआरआई से आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि है। वहीं, एंटीजन व ट्रूनॉट से जांच में 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष निजी लैब से संक्रमित निकले है। जिले में कुल 37 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इन इलाकों में मिले संक्रमित
मिनी बाईपास, मॉडल टाउन, डिफेंस कालोनी, मेगा ड्रीम्स होम्स, सर्वोदय नगर, चंद्रपुर, राजपुरा, करगैना, नबावगंज, परसाखेड़ा, रोड नंबर चार, साहुकारा, सिमरा, आलमगिरीगंज, कांधरपुर, यूनिर्वसिटी, आजाद नगर, टिसुआ, बहेड़ी, खेड़ा, सुभाष नगर, नार्थ रेलवे कालोनी, फरीदपुर, शांति विहार, सीबीगंज, दुरीकेश में संक्रमित निकले है।

संबंधित समाचार