लखीमपुर खीरी: महिला का कुंडल नोच कर भागे बाइक सवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी,अमृत विचार। शहर में चेन स्नेचिंग और कुंडल लूट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को बाइक सवार दिनदहाड़े गढ़ी रोड पर एक महिला के कुंडल लूटकर भाग निकले। पीड़ित महिला ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

गढ़ी रोड निवासी संगीत वर्मा बृजभवन के पास रहते हैं। उनकी पत्नी अंजू वर्मा किसी काम से बाजार गई थीं। बाजार से वापस आकर वह अपने घर के पास पहुंची। इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार दो युवक उनके पास आए और सोने का कुंडल नोचकर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी फैल गई। तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित महिला से घटना की जानकारी ली। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव