26 सितंबर का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था पूर्व PM मनमोहन सिंह और Actor Dev Anand का जन्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Manmohan Singh) और गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता देव आनंद (Dev Anand) में समानता की बात करें तो वह है उनका जन्मदिन। हालांकि, इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि दोनों ने ही अपने-अपने क्षेत्र में शानदार कामयाबी हासिल की। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। वह 2004 से 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री रहे। सुलझे हुए अर्थशास्त्री डॉ.सिंह को तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव (PV Narasimha Rao) के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में किये गये आर्थिक सुधारों का श्रेय भी जाता है।

बॉलीवुड (Bollywood) के जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म भी 26 सितंबर के दिन ही हुआ था। हिंदी सिनेमा में तकरीबन छह दशक तक दर्शकों पर अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत का जादू बिखेरने वाले सदाबहार अभिनेता देव आनंद का जन्म 1923 में अविभाजित भारत के पंजाब सूबे के गुरदासपुर में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। देव आनंद 50-60 के दशक के जाने-माने अभ‍िनेताओं में से एक थे। उनका व्यक्तित्व, अदाकारी, सिर को झटकने की अदा और संवाद अदायगी का अंदाज न‍िराला था। देव आनंद का तीन दिसंबर 2011 को 88 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हो गया। 

देश दुनिया के इतिहास में 26 सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1629: स्वीडन और पोलैंड ने अल्टमार्क की शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1786: ब्रिटेन और फ्रांस ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1820: भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म।
1919 : रोटरी क्लब ऑफ इंडिया की कलकत्ता में पहली बैठक हुई।
1923: जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म।
1932: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म।
1944: सोवियत बलों ने एस्टोनिया पर कब्जा किया।
1953: अमेरिका और स्पेन ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
1954: जापान में तूफान से पांच नौकाएं डूबने से लगभग 1,600 लोगों की मौत।
1976: चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
1980: सोयुज 38 पृथ्वी पर लौटा।
1985: ट्यूनीशिया ने लीबिया के साथ राजनयिक संबंध खत्म किये।
1996: अंतरिक्ष यान एसटीएस 79 (अटलांटिस 17), पृथ्वी पर वापस लौटा।
1998 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 18वां शतक बनाकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।
2009: केटसाना तूफान फिलिपीन, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाइलैंड से टकराया। तूफान से जुड़ी घटनाओं में 700 लोगों की मौत।
2010: फिलिपीन की राजधानी मनीला में डि ला सेल विश्वविद्यालय के निकट बम विस्फोटों के कारण 47 लोगों की मौत।
2023: जानी-मानी अभिनेत्री वहीदा रहमान को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा। 

 

संबंधित समाचार