Meta के अलर्ट पर पुलिस ने 18 मिनट में बचाई छात्र की जान, प्रेमिका की बात से नाराज होकर उठाया था यह बड़ा कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सैरपुर इलाके के युवक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था सुसाइड का वीडियो

लखनऊ, अमृत विचार। सैरपुर इलाके में रहने वाले इंटर के छात्र ने प्रेमिका की बात से नाराज हो एक्सपायरी दवा खाकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। वीडियो पर एक्शन लेते हुए मेटा कंपनी ने डीजीपी कार्यालय के सोशल मीडिया सेंटर पर सूचना दी। जानकारी होते ही सैरपुर पुलिस को तत्काल अलर्ट किया गया। पुलिस ने 18 मिनट के अंदर लोकेशन पर पहुंचकर छात्र को बचा लिया।

सैरपुर पुलिस के मुताबिक मंगलवार को दोपहर 2:18 बजे इलाके के रहने वाले इंटर के छात्र ने घर में रखी पुरानी दवा का ओवरडोज लेकर आत्महत्या करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। वीडियो देखते ही मेटा कंपनी ने तुरंत एक्शन लिया। तत्काल डीजीपी ऑफिस के सोशल मीडिया सेंटर पर ई-मेल से अलर्ट भेजा।

डीजीपी प्रशांत कुमार के निर्देश पर एसटीएफ कंट्रोल रूम से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस मीडिया सेल को 2:28 बजे सूचना दी गई। लोकेशन सैरपुर थानाक्षेत्र की मिली। इसके बाद 10 मिनट में सैरपुर इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ छात्र के घर पहुंचे। छात्र समस्या सुनी और काउसिलिंग की। जिसमें छात्र ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड से बातचीत के दौरान लड़ाई हो गई थी। छात्र ने बताया कि गर्लफ्रेंड ने कुछ बात ऐसी कह दी जिससे वह आहत हो गया।

इसी कारण आत्महत्या करना चाहता था। इसलिए उसने घर में रखी पुरानी दवा की 10 गोलियां खा ली थी। दवा खाते समय का वीडियो इंस्टग्राम पर अपलोड कर दिया था। इंस्पेक्टर ने तुरंत छात्र 2 गिलास पानी पिलाकर उल्टी करवा दी। परिवार के साथ इलाज के अस्पताल भिजवाया। छात्र ने दोबारा ऐसी गलती न करने का बात कही।

अब तक 528 लोगों को बचाया

उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा कंपनी के बीच मार्च 2022 से सोशल मीडिया साइट फेसबुक व इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा पोस्ट करता है। तो मेटा कंपनी तुरंत अलर्ट भेज देती है। 1 जनवरी 2023 से 20 सितंबर तक 528 लोगों की जान बचाई जा चुकी है।

यह भी पढ़ें:-Barabanki Crime News: मामूली कहासुनी के बाद युवक ने बुजुर्ग को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

संबंधित समाचार