मुरादाबाद: मेहंदी रचवाने व खरीदारी में कोराना का डर भूल गईं महिलाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। एक तो बाजारों की साप्ताहिक बंदी क दिन और दूसरे करवा चौथ के एक दिन पहले का मौका। खरीदारी होनी थी और मेहंदी का रंग निखारना था। चेहरे को सुंदर दिखाने और नई स्टाइल में बाल कटिंग कराने की इच्छा ने दुल्हनों को बाजार की ओर खींच लिया। इस दौरान अधिकतर लोग कोरोना …

मुरादाबाद,अमृत विचार। एक तो बाजारों की साप्ताहिक बंदी क दिन और दूसरे करवा चौथ के एक दिन पहले का मौका। खरीदारी होनी थी और मेहंदी का रंग निखारना था। चेहरे को सुंदर दिखाने और नई स्टाइल में बाल कटिंग कराने की इच्छा ने दुल्हनों को बाजार की ओर खींच लिया। इस दौरान अधिकतर लोग कोरोना के खतर भी मूल गये। मास्क और शारीरिक दूरी की शर्त की ऐसी-तैसी हो गयी।

बुधवार को सुहागिनों का खास दिन है करवा चौथ। इसके लिए देर रात तक बाजार में त्योहार को लेकर तैयारी होती रही। जहां बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी होती रही। वहीं, ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाने व हाथों पर पति के नाम की मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं में उत्साह दिखा। मेहंदी लगाने वालों ने इस कार्य के लिए 100 से लेकर 500 रुपये तक मेहनताना लिया।

घर के लिए बुकिंग कराने वालों को 500 से 1000 रुपये तक खर्च करने पड़े। दुकानों पर डिजाइनर थाली, छन्नी और लोटा समेत अन्य जरूरी सामानों की दिन भर खरीदारी गयी। फूलों के हार, ईयर रिंग, टीका और बालों को सजाने के लिए खास लड़ी दुकानों पर लटकती दिखाई दीं। कई महिलाओं ने संक्रमण के डर से पार्लर जाने से परहेज भी किया है।

करवाचौथ को लेकर ग्राहकों के लिए1500 रुपये के मेकअप पैकेज में थ्रेडिंग, अपर लिप्स, फेशियल, हेयरकट, ब्लीच, फुल आर्म वैक्स, हेड मसाज की किट बिक रही है। ब्यूटी पार्लर की संचालक सुनीता सैनी ने बताया कि करवाचौथ पर वो महिलाओं के लिए स्पेशल पैकेज भी है। प्रेमलता शाही का कहना है अबकी पार्लर में थोड़ी भीड़ कम है। लेकिन, शहर के कई हिस्सों और खासतौर से सड़क की पटरियों पर में भीड़ भी है।

सजना है मुझे सजना के लिए
करवाचौथ की पूर्व संध्या पर साल 1973 की फिल्म सौदागर के गाने बरबस लोगों की जेहन में आ गये। मौके को यादगार बनाने के लिए नवेलियों ने हर जतन किये। मेहंदी रचाने के लिए शहर के हर पार्लर, सड़क की पटरियां और तंबू में सजे सेट इसके गवाह बने। मेंहदी रचाने आयी सुहागिनों ने बाजार के हुनर की खोज की। मेहंदी लगाने वाले हाथों के लिए मुंह मांगी कीमत भी चुकायी। सभी की शर्त यह थी कि हमारी मेहंदी खिले और चटख दिखे। कभी स्नान और मेला में नदी के तट तंबुओं के शहर बनते हैं, अबकी करवा चौथ की पूर्व संध्या पर गुलजारी मल धर्मशाला, टाउनहाल, चौमुखा पुल, चूड़ी वाली गली की पटरियां, कांठ रोड, मधुबनी कालोनी गेट, रामगंगा विहार, लाइनपार, बुद्धिविहार, करूला में ऐसा दिखा। शहर के कई क्षेत्र में रात छोटी हो गयी। देर रात तक सजना के लिए संजने के लिए नवविवाहिताओं का तांता दिखा। तंबुओं में खूब मेहंदी सजायी गयी।

संवरने की चाह में तोड़ दी धर्म की दीवार
पिया (पति )को रिझाने और लंबी उम्र की कामना करने वाली दुल्हनों ने धर्म की दीवार तोड़ दी। मेहंदी रचाने की होड़ ने समाज के बांटने वालों के मुंह पर तमाचा भी जड़ा। शहर के चौमुखा पुल, रेती स्ट्रीट, गंजबाजार, करूला और हरथला कालोनी में मुस्लिम घरों की बेटियों और महिलाओं ने हथेली और बांहों पर यादगार चित्र बनाये। इस त्योहार ने एक बार फिर यहां की गंगा-जमुनी पहचान को प्रतिष्ठा दी। चौमुखा पुल पर शानू के कैंप में सबसे अधिक गहमागहमी रही। यहां पर्दानशीन महिलायें और ऐसे परिवार की हुनरमंद बेटियों ने बहनों की हथेली पर चटख रंग जमाया और नवेली मांग पर पसंदीदा आकृति सजायी।

100 साल बाद बना यह सुयोग
अबकी करवा चौथ पर चार राजयोग सहित करीब आधा दर्जन शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इससे पहले करवा चौथ पर इतने शुभ योग नहीं बने। करवा चौथ यानी सौभाग्य पर्व पर शिव, अमृत और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पं केदार मुरारी ने बताया कि सौभाग्य पर्व पर बुधवार और चतुर्थी के संयोग में होने वाली गणेश पूजा का फल इस बार और बढ़ जाएगा। इस दिन सूर्योदय भी चतुर्थी तिथि में होगा और चंद्रोदय भी। अबकी करवाचौथ पर व्रत से पति-पत्नी में प्रेम और बढ़ेगा। घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

पूजन शुभ मुहूर्त
पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:29 बजे से 6:48 बजे तक का रहेगा। इस दिन चंद्रोदय मुरादाबाद में रात 8:25 बजे पर होगा।

संबंधित समाचार