लखीमपुर-खीरी: समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर लोगों में गुस्सा, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: थाना शारदा नगर क्षेत्र के एक युवक ने यादव समाज के प्रति सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे लोगों में रोष पनप गया। थाना पढुआ क्षेत्र के एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना पढुआ क्षेत्र के गांव दुलही निवासी दिलीप यादव ने बताया कि शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव मैनहा घाट निवासी विकल गौतम ने 22 सितंबर 24 को सोशल मीडिया पर गाली गलौज की। साथ ही यादव समाज पर अभद्र टिप्पणी कर उसे कई अन्य सोशल प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। टिप्पणी के वायरल होते ही समाज के लोगों में रोष है। दिलीप यादव ने आरोपी के खिलाफ थाना शारदा नगर पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-  लखीमपुर-खीरी: संविदा कर्मचारी समेत चार लोगों पर FIR, करंट से युवक की मौत का है मामला

संबंधित समाचार