अमेठी: खेत में लगी प्रतिबंधित झटका मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भेंटुआ/अमेठी, अमृत विचार। सरकार द्वारा झटका मशीन और कटीले तारों को लेकर प्रतिबंध लगाया गया हैं। उसके बाद भी सरकारी आदेश को दरकिनार कर ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्रों तक में हर जगह खेतों में कटीले तार और झटका मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। जिसकी चपेट में आने से जानवरों सहित इंसानों की भी जान जाने का खतरा लगातार बना रहता है। 

वहीं बीती रात लगभग 10:30 बजे भेंटुआ ब्लाॅक के घाटमपुर दुवारा गांव के किसान अजय कुमार सिंह पुत्र राम चंदर सिंह उम्र 42 वर्ष धान के खेत में पानी लगाने गये थे। जहां पर पानी लगाते समय लगातार हो रही बारिश के कारण बगल के खेत में लगी झटका मशीन के उतर रहें करेंट की चपेट में आ गए। जिससे किसान अजय कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी होने पर ग्रामीणों द्वारा उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगिरवा ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने बताया की अजय कुमार सिंह की मृत्यु हो चुकी है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार अजय कुमार सिंह पुत्र रामचंदर सिंह शिवगंज में रहते हैं। गुरुवार को धान के खेत में पानी लगाने की वजह से आये थे। बगल के खेत में लगी झटका मशीन से जमीन पर करेंट उतर रहा था जिसकी चपेट में आने से अजय कुमार सिंह की मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें:-UP Assembly: यूपी विधानसभा की समितियों का हुआ गठन, सभापति नियुक्त

संबंधित समाचार